Politics

यूपी: प्रत्याशी घोषित होने के बाद राहुल गांधी आज पहली बार पहुचेंगे रायबरेली, प्रियंका संग करेंगे संयुक्त जनसभा

लोकसभा चुनाव: लोकसभा का चुनावी महासंग्राम अपने चरम पर पहुंच चुका है। वहीं यूपी की हॉट सीटों में शामिल अमेठी और रायबरेली में मुकाबला रोमांचक हो गया है। इस बार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड के अलावा रायबरेली से भी चुनाव मैदान में उतरे हैं।

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए ताकत झोंक रही है। इसी क्रम में सोमवार 13 मई को यानी आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व रायबरेली से प्रत्याशी राहुल गांधी व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में संयुक्त सभा करेंगे। प्रत्याशी के रूप में नाम घोषित होने के बाद राहुल गांधी 13 मई को पहली बार रायबरेली पहुंच रहे हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी ने यहां राहुल के पक्ष में प्रचार किया था।

पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राहुल व प्रियंका सुबह 11 बजे मेला ग्राउंड, हनुमान गढ़ी महाराजगंज में व 12 बजे गुरुबक्सगंज, हरचंदपुर में संयुक्त जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गाँधी जहां लालगंज व ऊँचाहार में दो और जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी अमेठी में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करेंगी।

बता दें कि यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की वजह से चर्चा में आ गई है। इस सीट से सोनिया गांधी सांसद थी। लेकिन स्वास्थ्य कारणों से चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद राहुल गांधी को मैदान में उतारने का फैसला लिया गया। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट के साथ-साथ रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट उनकी मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी दो दशक तक सांसद रही हैं। रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top