लोकसभा चुनाव: लोकसभा चुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा, इसका फैसला तो आज हो जाएगा। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए आज मतगणना होगी। 75 जिलों के 81 केंद्रों पर मतगणना होगी। 851 प्रत्याशी मैदान में हैं।

उत्तर प्रदेश की सभी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।सुबह 8 बजे से यूपी की 80 सीटों के लिए 81 सेंटर पर काउंटिंग शुरू होगी। शुरुआत पोस्टल बैलट से होगी, इसके बाद EVM के वोट गिने जाएंगे।

मतगणना के दौरान हिंसा की आशंका को देखते हुए यूपी के सभी मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 1 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ था। इस बार जहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। वहीं बीजेपी ने छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *