महराजगंज: पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आज एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ये पुलिसकर्मी अपनी सेवा अवधि में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए समाज की सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और परिजन उपस्थित रहे। समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक ने ससम्मान सेवानिवृत्त कर्मियों को वाहन में बैठाकर विदाई दी, जो एक भावुक पल रहा।
सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों का विवरण:
1. निरीक्षक नागर निगम पुलिस शाह मोहम्मद (गृह जनपद – अम्बेडकरनगर)
2. उपनिरीक्षक नागर निगम पुलिस कृष्ण कांत राय (गृह जनपद – गाजीपुर)
3. मुख्य आरक्षी नागर निगम पुलिस हरि कृष्ण अरुण (गृह जनपद – कानपुर नगर)







