थाना फरेन्दा क्षेत्र में हुई युवक आदित्य चौरसिया की हत्या के मामले में महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है।
विदित हो कि दिनांक 02 फरवरी की रात्रि में आदित्य चौरसिया घर से आर्केस्ट्रा देखने के लिए निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया। दिनांक 06 फरवरी को फरेन्दा थाना क्षेत्र के लेजर महदेवा इलाके में उसका शव बरामद हुआ था, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।
घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया तथा मामले के सफल अनावरण हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और डॉग स्क्वॉड की मदद से गहन जांच की।
जांच के परिणामस्वरूप आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा मीडिया को दी गई बाइट के माध्यम से किया गया।
पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा मीडिया को दी गई बाइट