Maharajganj

लेहड़ा माता मंदिर दर्शन के बहाने पत्नी का गला काटने वाला पति गिरफ्तार।

महराजगंज। थाना बृजमनगंज क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक सनसनीखेज प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 फरवरी 2025 को थाना बृजमनगंज क्षेत्र के अंतर्गत लेहड़ा माता मंदिर दर्शन कराने के बहाने दिनेश प्रजापति पुत्र लाल बहादुर निवासी तालही, थाना पुरंदरपुर, जनपद महराजगंज अपनी पत्नी अनीता को सुनसान जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसने जान से मारने की नीयत से चाकू से उसका गला काट दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 167/25 धारा 109 बीएनएस के तहत अभियुक्त के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया और गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद अभियुक्त लगातार स्थान बदलते हुए मुंबई में छिपकर रह रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने मोबाइल नंबर बार-बार बदल रहा था।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में गठित टीम ने सर्विलांस, सूचना संकलन और रणनीतिक कार्रवाई के जरिए अभियुक्त को दिनांक 25 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन फरेंदा के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top