महराजगंज पुलिस अब जनता के और करीब आ गई है, जिसके तहत जिले के सभी थानों में ‘संवाद दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी थाना प्रभारियों ने अपने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर उच्चाधिकारियों के आदेशों का सख्ती से पालन करने और ड्यूटी के दौरान पूरा अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी। पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देश दिए गए कि वे जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनें और उनका तुरंत तथा सही समाधान करें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाना है ताकि वे बिना किसी डर के अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के सामने रख सकें, जिससे जनता के साथ पुलिस का तालमेल और बेहतर हो सके।

