

महराजगंज के ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर अरुणेंद्र प्रताप सिंह हुए इंस्पेक्टर प्रमोट, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कंधे पर स्टार लगाकर दी बधाई। महराजगंज में ट्रैफिक महकमे से एक अच्छी खबर सामने आई है जहां उपनिरीक्षक यातायात अरुणेंद्र प्रताप सिंह का प्रमोशन निरीक्षक यानी इंस्पेक्टर पद पर हो गया है। इस खुशी के मौके पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने उनके कंधे पर नया रैंक स्टार लगाया और उन्हें गले मिलकर बधाई दी। एसपी ने अरुणेंद्र प्रताप सिंह को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, लगन और मेहनत के साथ निभाएं तथा आम जनता की सेवा में कोई कसर न छोड़ें। इस दौरान एसपी ऑफिस में हुए इस खास कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी यातायात शशिमौली पांडेय भी खास तौर पर मौजूद रहे और उन्होंने भी नए प्रमोट हुए इंस्पेक्टर को अपनी शुभकामनाएं दीं।