महराजगंज: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घुघली पुलिस ने कुशीनगर से दबोचा। महराजगंज जिले के घुघली थाने की पुलिस ने कुशीनगर की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकर जाने वाले आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 अक्टूबर को इस मामले में धारा 69 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इरफान पुत्र वोहाब, निवासी सुधयानी, थाना कप्तानगंज, जिला कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में घुघली थाने के उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव और हेड कांस्टेबल सत्यपाल यादव शामिल रहे।
