Education

BREAKING NEWS: चार महीने बाद ऑफलाइन पढ़ाई शुरू कल से खुलेंगे स्कूल, कहीं एक तो कहीं दो शिफ्ट में चलेंगी कक्षाएं

यूपी: लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज में प्रबंधक एसपी सिंह ने सभी निदेशक व प्रिंसिपल की बैठक ली। उन्होंने बताया कि शासन के निर्धारित समय के अनुसार स्कूल चलेगा। रोजाना सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसके अलावा हैंड सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर आदि की व्यवस्था कर ली गई है।

चार महीने बाद ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने के लिए स्कूल एक बार फिर तैयार हैं। स्कूलों ने एसओपी के तहत अपनी तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया है। इसके साथ ही कक्षाओं और परिसर का सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया है। छात्रों को खड़े होने व बैठने के लिए चिह्न बना लिए हैं। अभिभावकों के साथ स्टाफ को भी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। शासन की ओर से तय समयसारिणी में कॉलेज अपने टाइम टेबल व समय अनुसार कक्षाएं लगाएंगे। ऐसे में कोई एक तो कोई दो शिफ्ट में स्कूल खोलेगा।

ऑफलाइन कक्षाओं के लिए दो शिफ्ट तय की हैं। इसमें कक्षा 09 से 12वीं तक के छात्र आधी संख्या में सुबह 8 से 12 और दोपहर 12:30 से 4:30 बजे तक आएंगे। हालांकि ,स्कूल अपने संसाधन व छात्र संख्या के अनुसार अलग-अलग समय पर कक्षाएं चलाएंगे।

पायनियर मांटेसरी स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिला सिंह ने बताया कि वे अभी 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए ही ऑफलाइन क्लास लगाएंगी। कक्षा नौ और 11 की ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी। बाद में इनकी भी ऑफलाइन क्लास शुरू की जाएंगी।

केवी गोमतीनगर के प्रिंसिपल डॉ. सीबीपी वर्मा ने बताया कि पांच घंटे की कक्षाएं चलेंगी। सीएमएस के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी ने बताया कि दोनों शिफ्टों में कक्षाएं चलेंगी। इसके लिए परिसर को सैनिटाइज कर लिया गया है। साथ ही छह-छह फीट की दूरी पर गोले बनाए गए हैं।
छात्रों को गेट पर सैनिटाइज कर मास्क भी दिए जाएंगे। रोजाना कक्षाओं को सैनिटाइज किया जाएगा। परिसर में कोविड के नियमों का पालन करने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top