मुलायम सिंह: समाजवादी पार्टी की ओर से वर्ष 2020 में पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न से नवाजने की मांग की गई थी। उनके निधन के बाद यह मामला जोर पकड़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र से भी दिवंगत मुलायम सिंह यादव को ‘भारत रत्न’ देने की मांग उठी है।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष मो आरिफ (नसीम) खान ने देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक इस बारे में पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्याध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि पिछले छह दशक से उत्तर प्रदेश और देश के लिए बहुत कुछ करने वाले मुलायम सिंह यादव ने वंचित समाज के -अमीर, हिंदू-मुसलमान, अगड़ा-पिछड़ा सभी को एक धागे में पिरोने का काम किया। समाजवाद और संविधान की रक्षा के लिए उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। उनके संघर्ष और देश के लिए किए गए योगदान को देखते हुए उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
नेताजी मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अगस्त सोमवार सुबह 8:16 बजे निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे। मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था।मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी थी।
