Uttar Pradesh

BREAKING NEWS: आज काशी में सीएम योगी, प्रबुद्ध सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों से भी लेंगे फीडबैक, प्रबुद्ध सम्मेलन की तैयारियां पूरी

यूपी: भाजपा उत्तर प्रदेश में पांच सितंबर से विधानसभा स्तर पर प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित करेगी। जिसकी शुरुआत प्रदेश में 17 महानगरों की विधान सभाओं से होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सीएम दोपहर बाद वाराणसी पहुंच कर सबसे पहले सर्किट हाउस में विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे नदेसर स्थित एक सभागार में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कमच्छा स्थित शिक्षा संकाय काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चाणक्य सभागार में शाम चार बजे प्रबुद्ध सम्मेलन का शुभारंभ होगा। इसमें आमंत्रण पत्रों के जरिए लोगों को प्रवेश मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के कैंट विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अभियान का शुभारंभ करेंगे।

शाम को वो कमच्छा स्थित शिक्षा संकाय के सभागार में प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब दो बजे वाराणसी पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। सीएम योगी इस दौरान जनप्रतिनिधियों से फीडबैक भी लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। प्रबुद्ध सम्मेलन में काशी के प्रबुद्ध जन शामिल होंगे, कार्यक्रम में काशी से जुड़े शिक्षकों को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।

तैयारियों के मद्देनजर महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय व कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की उपस्थिति में बैठक कर कार्य का विभाजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रबुद्ध सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे शिक्षक, प्रोफेसर, इंजीनियर, डॉक्टर, साहित्यकार जैसे समाज के प्रबुद्धवर्ग के लोग शामिल होंगे। इसमें केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित में किये जा रहे कार्यों, सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा लोक कल्याणकारी कार्यों की चर्चा होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top