Health

BREAKING NEWS: फिरोजाबाद मे डेंगू रोकने के लिए मछलियों का लिया गया सहारा, तालाबों में छोड़ी गईं 25 हजार ‘गंबूजिया’ मछली

फिरोजाबाद: डेंगू अपने पांव बहुत तेजी से पसार रहा है। शुरुआत में सामान्य-सा लगने वाला यह बुखार देरी या गलत इलाज से जानलेवा साबित हो रहा है, फिरोजाबाद जिले में डेंगू का प्रकोप रोकने के लिए ‘गंबूजिया’ मछलियों का सहारा लिया गया है। नगर निगम की टीमों ने सोमवार को ‘गंबूजिया’ मछलियों को कई तालाबों में छोड़ा है। जहां जलभराव है, वहां भी इन मछलियों को छोड़ा गया है। ये मछलियां पानी में पनपने वाले मच्छरों के लार्वा और उनके अंडों को खा लेती हैं। नगर निगम ने गंबूजिया मछलियां को बदायूं से मंगाया है।

एंटीलार्वा का छिड़काव भी हो रहा
डेंगू और वायरल फीवर की रोकथाम के लिए प्रभावित इलाकों में नगर निगम की टीमें विशेष रूप से सफाई व्यवस्था के साथ फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव करेंगी। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने कहा कि अधिक मरीज वाले वार्डों में विशेष रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अलग से टीमों का गठन कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि अब तक करीब 25,000 मछलियों को कई तालाबों में छोड़ा जा चुका है। सोमवार को नगर निगम की टीमों ने इन मछलियों को तालाबों में छोड़ा है। विशेषज्ञों के मुताबिक गंबूजिया मछलियां मच्छरों के लार्वा को खाती है। इससे मच्छरों से डेंगू फैलने का खतरा कम होगा। जलभराव वाले स्थानों पर केरोसिन डालने से भी लार्वा नहीं होता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top