Politics

पंजाब कांग्रेस: आज हो सकती हैं प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे नवजोत सिद्धू, सोनिया का फैसला सिद्धू को मंजूर: रावत

पंजाब कांग्रेस: कांग्रेस मुख्यालय में बृहस्पतिवार शाम को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत के साथ सिद्धू की बैठक हुई। फिलहाल यह तय हो गया है कि न तो सिद्धू कांग्रेस को छोड़कर कहीं और जा रहे हैं और न ही कांग्रेस उन्हें टीम से बाहर पवेलियन में बैठाना चाहती है।

लिहाजा सिद्धू पद पर बने रहेंगे। हालांकि सिद्धू ने अभी तक न तो अपना इस्तीफा वापस लिया है और न ही कांग्रेस अध्यक्ष ने अस्वीकार किया है। सिद्धू के भविष्य पर नेतृत्व शुक्रवार को यानी आज फैसला करेगा। साथ ही ही टीम सिद्धू यानी प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा हो सकती है।
महासचिव संगठन और प्रभारी के साथ एक घंटे से अधिक चली बैठक के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने साफ किया कि ‘मैंने पंजाब और पंजाब कांग्रेस को लेकर अपनी चिंता पार्टी हाईकमान तक पहुंचा दी है। मुझे कांग्रेस अध्यक्ष, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा पर पूरा भरोसा है। वे कांग्रेस और पंजाब के भले के लिए जो भी फैसला लेते हैं, मैं उनके दिशा-निर्देश को मानूंगा।

पंजाब कांग्रेस में सियासी तनातनी के बीच नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर कुछ ढीले पड़े हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने भी उनके प्रति अपना कुछ रुख नरम तो किया, लेकिन उन्हें इस बात की भी हिदायत दी गई है कि हर हाल में उन्हें पार्टी लाइन पर चलना होगा।

हरीश रावत ने बैठक के बाद कहा, सिद्धू ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला उन्हें स्वीकार होगा। साथ ही आलाकमान के निर्देश से साफ है कि सिद्धू को पद पर बने रहना चाहिए। उन्हें पंजाब में पार्टी को मजबूत करना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top