Entertainment

राजधानी लखनऊ की एक अदालत ने सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट किया जारी, जानें क्या है मामला

देसी क्वीन सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना चौधरी ने अपनी पहचान हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर डांसर के रुप में ही नहीं बनाईं, बल्कि, सिंगर के रुप में बनाई हैं। लेकिन अब सपना चौधरी पर अपने फैंस का दिल तोड़ने का आरोप लगा है और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। ये सुनने में थोड़ा अजीब जरुर लगेगा, लेकिन यह सच है।

राजधानी लखनऊ की एक अदालत ने सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ये गिरफ्तारी वारंट सपना चौधरी पर एक कार्यक्रम को मनमाने तरीके से रद्द करने और टिकट खरीदने वालों को उनका पैसे वापस नहीं करने के मामले में जारी हुआ है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी की अदालत ने सपना चौधरी के खिलाफ ये वारंट जारी किया है। बता दें इस मामले में अगली सुनवाई अब 22 नवंबर को होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top