Politics

यूपी चुनाव 2022: अरविंद कुमार शर्मा बने घोषणा पत्र समिति के सदस्य, भाजपा का घोषणा पत्र अब जनता की राय पर होगा तैयार

यूपी चुनाव 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र प्रदेश की जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद सदस्य और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा को भी घोषणा पत्र समिति का सदस्य नियुक्त किया है। पार्टी की घोषणा पत्र समिति ने जनता से सुझाव और प्रस्ताव मांगे है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में गठित समिति की आयोजित बैठक में की घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव और प्रस्ताव आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। वित्त मंत्री ने बताया कि कोई भी व्यक्ति व्हाट्सएप नंबर 8737032031 या ईमेल पर सुझाव दे सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. पुष्कर मिश्रा के नाम भी प्रस्ताव भेजे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि समिति की अगली बैठक 4 दिसंबर को रखी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top