Uttar Pradesh

लखनऊ: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बसपा सुप्रीमो मायावती के मां के निधन पर व्यक्त किया शोक, घर पहुंच जाना स्वास्थ्य व कुशलक्षेम

लखनऊ: गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर अपने संवेदनाएं व्यक्त कीं। राज्यपाल ने मायावती से उनका स्वास्थ्य व कुशलक्षेम जाना। इस दौरान साथ में राज्यसभा सांसद एवं बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भी उपस्थित रहे।

बीते 13 नवम्बर को मायावती की माता रामरती का लगभग 92 वर्ष की आयु में का स्वर्गवास हो गया था।प्रियंका गांधी व मुख्यमंत्री योगी ने भी जताया था शोक
इसके पहले दिल्ली में भी शोकसभा का आयोजन किया गया था जिसमें कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पहुंचीं थीं और शोक संवेदनाएं व्यक्त की थीं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बसपा सुप्रीमो से फोन पर संवाद कर अपने संवेदनाएं व्यक्त की थीं।

मायावती की मां रामरती का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top