आज सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। कानपुर में आज सोने का भाव 49,990 रुपए प्रति दस ग्राम रुपये रहा है। जबकि कल सोने का भाव 50,220 रुपए प्रति दस ग्राम था। इस तरह आज सोने की कीमत में 230 रुपए की गिरावट हुई। वहीं आज चांदी का भाव 67,110 रुपये प्रति किग्रा रहा। जबकि कल चांदी का रेट 67,530 रुपये था। चांदी में भी आज 420 रुपए कम हुए।
सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। इसलिए इससे ज्वेलरी नहीं बनाई जाती है। ज्वेलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।
