फिरोजाबाद: फिरोजाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया देवरानी और जेठानी ने आत्महत्या कर ली। दोनों की शादी इसी साल जुलाई में हुई थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
मामला लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला संत नगर का है। यहां देवरानी और जेठानी ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों चाचा और ताऊ की बेटी हैं। दोनों के पति अंबाला में काम करते हैं और महिलाएं बुलंदशहर की रहने वाली बताई जा रही हैं। जुलाई 2021 में शादी होने के बाद दोनों मायके में रह रही थीं और दो दिन पहले ही पहली बार ससुराल आईं थीं।
मृतकों के नाम सुमन पत्नी अंकित, गांव धामनी थाना पहासू, बुलंदशहर, कुसुमा उर्फ छोटा पत्नी विनीत मीरपुर जरार, बुलंदशहर हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों ने शनिवार की रात में एक साथ खाना बनाया और खाकर छत पर सोने चलीं गईं। वहां उन्होंने जहर का सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद सुमन की हालत बिगड़ी और उसे फिरोजाबाद के अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कुसुमा को आगरा ले गए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पूरे मामले की छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी है। बुलंदशहर से परिजन फिरोजाबाद के लिए रवाना हुए हैं।