नागालैंड फायरिंग: नगालैंड के मोन जिले मे कल एक बड़ी घटना घटित हुई। सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों को उग्रवादी समझकर उन पर गोलियां चला दीं, जिसमें कम से कम 12 ग्रामीणों की मौत हो गई। ये सभी ग्रामीण म्यांमार से सटे गांव ओटिंग के थे। नगालैंड सरकार ने रविवार को मोन जिले में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मारे गए 13 लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
नागालैंड के मुख्य सचिव जे आलम ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार ने मोन जिले के ओटिंग गांव इलाके में हुई घटना की निंदा की है, जिसमें 13 नागरिकों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि 13 मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी जबकि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार करेगी।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य सरकार ने शनिवार शाम को हुई घटना की जांच के लिए एक आईजीपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का भी फैसला किया है।