Health

टीकाकरण: देश मे शनिवार तक लगाए गए कुल 137 करोड़ टीके, देश ने छुआ कोरोना वैक्सीनेशन का नया आंकड़ा

टीकाकरण: देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की खुराक दी गई थी। वहीं कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई रहे फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।

Pइसके बाद टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ था।देश में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया था। इसके बाद सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के टीकाकरण की अनुमति देकर टीकाकरण अभियान का विस्तार किया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 की वैक्सीन की खुराक लगाने वालों की संख्या शनिवार को 137 करोड़ को पार कर गई है। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को शाम सात बजे तक 69 लाख से ज्यादा (69,21,097) खुराकें लगाई गईं। मंत्रालय ने बताया कि “देश में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 137 करोड़ (137,37,66,189) को पार कर गया है।

शनिवार शाम सात बजे तक 69 लाख से अधिक (69,21,097) वैक्सीन की खुराक लोगों को दिए गए हैं। शनिवार को दी गई 69,21,097 खुराक में से 15,76,205 लोगों को पहली खुराक दी गई जबकि 53,44,892 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय के अनुसार, अब तक टीके की कुल 82,60,58,804 पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि देश में प्रशासित दूसरी खुराक की संख्या 54,77,07,385 है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top