चैंपियनशिप: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले मे दो दिवसीय ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का बीएचयू के एंफीथिएटर इंडोर स्टेडियम में समापन हो गया। प्रतियोगिता में 17 राज्यों ने भाग लिया, सीनियर वर्ग में 19 सदस्यीय सीआरपीएफ की टीम कुल 10 स्वर्ण और एक रजत के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी। वहीं, जूनियर वर्ग में 66 स्वर्ण, 62 रजत और 90 कांस्य पदकों के साथ यूपी ने बाजी मारी।
जबकि सात स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य के साथ तेलंगाना दूसरे स्थान पर रही। चार स्वर्ण, छह रजत और 11 कांस्य के साथ पश्चिम बंगाल तीसरे पायदान पर रहा। मानव एकेडमी के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मानव एकेडमी और अमर उजाला की तरफ से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता में 17 राज्यों में आंध्र प्रदेश ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य जीता। महाराष्ट्र ने तीन स्वर्ण, छह रजत, चार कांस्य पदक जीते। दिल्ली के खाते में दो स्वर्ण, चार कांस्य पदक रहा। हरियाणा ने एक कांस्य जबकि आंध्र प्रदेश ने एक स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य पर कब्जा जमाया बनारस की ऐश्वर्या पांडेय ने कुमिते में स्वर्ण, पार्थ दूबे ने काता और कुमिते में रजत व कांस्य पदक जीता। वरुणा के शील सौरभ ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
