उपलब्धि: टीकाकरण: देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की खुराक दी गई थी। वहीं कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई रहे फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।
अब भी देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं भारत में 85 प्रतिशत पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं, दूसरी खुराक लगवाने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है।
देश के सभी राज्यों में वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है, हिमाचल प्रदेश के बाद अंडमान निकोबार में 100 फीसदी वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। अंडमान निकोबार कोविड-19 से बचाव के लिए अर्हता प्राप्त सभी वयस्कों का टीकाकरण करने वाला देश का पहला केंद्रशासित प्रदेश बन गया है। यह दावा यहां के प्रशासन ने किया है।
प्रशासन ने बताया कि यहां केवल कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है। कोविशिल्ड टीका इस्तेमाल कर यह उपलब्धि हासिल करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहला है । यह एक बड़ी उपलब्धि है l
