India

गृह मंत्रालय: भारतीय नागरिकता का इंतजार कर रहे 7306 पाकिस्तानी, चीन के 10 आवेदकों ने भी भारतीय नागरिकता के लिए किया आवेदन

भारतीय नागरिकता: भारतीय नागरिकता प्रदान करने की शक्ति गृह मंत्रालय के पास होती है जो विस्तृत सत्यापन और जांच के बाद आवेदन को मंजूरी देती है। हालांकि इन लंबित आवेदनों के अलावा केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि वर्ष 2016 से 2020 के दौरान कुल 4177 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है।

बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक भारतीय नागरिकता पाने का इंतजार कर रहे हैं। ये जानकारी भारतीय गृह मंत्रालय ने संसद को दी। गृह मंत्रालय ने बताया कि 7306 पाकिस्तानी भारतीय नागरिकता पाने का इंतजार कर रहे हैं। गृह मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, भारतीय नागरिकता के लिए लंबित लगभग 70 प्रतिशत आवेदन पाकिस्तानियों के हैं।

बुधवार को संसद सदस्य अब्दुल वहाब द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने कहा कि भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले 10,635 आवेदकों में से 14 दिसंबर, 2021 तक, 7,306 पाकिस्तान से थे। पाकिस्तान के बहुत से नागरिक भारत में बसने की चाह रखते हैं। इसके लिए उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन भी किया है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने बताया कि अफगानिस्तान से 1,152 आवेदन लंबित हैं, इसके बाद 428 राज्यविहिन (जिसे कोई देश अपना नागरिक नहीं मानता) लोग हैं, श्रीलंका और यूएसए से 223, नेपाल से 189 और बांग्लादेश से 161 आवेदन पेडिंग हैं। मंत्री ने कहा कि चीन के 10 आवेदकों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था। वर्ष 2016 से 2020 के दौरान भारतीय नागरिकता प्रदान किए जाने वाले लोगों का ब्योरा देते हुए मंत्री ने बताया, ‘‘साल 2016 में 1106, 2017 में 817, 2018 में 628, 2019 में 987 और 2020 में 639 व्यक्तियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top