Health

WHO ने जताई चिंता: दुनिया में टीकाकरण कम होने पर WHO ने जताई चिंता, कोरोना के बढ़ने की मुख्य वजह डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट

WHO ने जताई चिंता: कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन  और भी ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है। ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया में बहुत तेजी से फैलता जा रहा है। क्योंकि अब इसका संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है तो इसने कोरोना के संक्रमण की रफ्तार को और तेज कर दी है। यूरोप और अमेरिका में यह कहर बनकर टूट रहा है। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चिंता जताई है।

डब्ल्यूएचओके चीफ टेड्रस अधानोम घेब्रेयेसस ने दुनिया में टीकाकरण की रफ्तार कम होने पर चिंता जताते हुए इसे बढ़ाने की अपील की है। महानिदेशक टेड्रस अधनम घेब्रेयेसस ने कहा कि 194 में से 92 देशों ने अपनी कुल आबादी के 60 फीसदी ही टीकाकरण का लक्ष्य को प्राप्त किया है। 40 फीसदी टीकाकरण अब भी बाकी है।

उन्होंने सभी देशों से नए साल पर यह संकल्प लेने का आग्रह किया कि जुलाई की शुरुआत तक सभी अपने यहां 70 फीसदी टीकाकरण अभियान को पूरा करे लें, नहीं तो कोरोना महामारी खौफनाक रूप धारण कर लेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top