Uttar Pradesh

BREAKING NEWS: आगरा में कूड़े से बनेगी बिजली मुख्यमंत्री योगी आज वर्चुअल तरीके से करेंगे प्लांट का शिलान्यास

आगरा: मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के आगरा में कचरे से बिजली बनाने के प्लांट का शिलान्यास  करेंगे। वह लखनऊ से वर्चुअल तरीके से वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के शिलान्यास के साथ अन्य योजनाओं को भी लोकार्पण करेंगे। आगरा में मेयर नवीन जैन कुबेरपुर लैंडफिल साइट के 11 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित प्लांट का भूमि पूजन करेंगे।

मेयर नवीन जैन ने बताया कि कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर 280 करोड़ रुपये की लागत से कूड़े से बिजली बनाने के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस प्लांट की क्षमता 15 मेगावाट है, लेकिन शुरुआत में 10 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा। हर दिन 800 मीट्रिक टन कचरे का इस्तेमाल इस प्लांट में किया जाएगा। हर दिन आगरा में इतना ही कचरा निकलता है, जो रोज निस्तारित हो जाएगा और बिजली भी बनेगी, जो शहर के इस्तेमाल में आएगी।

नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि प्लांट विदेशी तकनीकी पर आधारित है। मंगलवार दोपहर तीन बजे कुबेरपुर में भूमि पूजन समारोह में केंद्रीय विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और अन्य जनप्रतिनिधि भी होंगे। शाम को पांच बजे से नगर निगम सदन में कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें नगर निगम पार्षद, अधिकारी मौजूद रहेंगे। दोपहर में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के शिलान्यास के बाद शाम 6 बजे नगर निगम परिसर में मेयर नवीन जैन ई-आफिस का लोकार्पण करेंगे। ई-आफिस के जरिए नगर निगम में सभी पत्रावलियां ऑन लाइन ही आगे बढ़ेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top