देश में कोरोना विस्फोट: नये साल शुरू होने के साथ साथ भारत में कोरोना का कहर भी शुरू हो गया है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने कई राज्य सरकारों की टेंशन बढ़ा दी है। मुंबई और दिल्ली में कोरोना के मामले खतरनाक तरीके से बढ़ने लगे हैं। एक ही दिन में बढ़ गए 56 फीसदी मामले, बीते 24 घंटे में 58 हजार लोग संक्रमित हो गए l
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में बेहद वृद्धि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या में 56 फीसदी वृद्धि के साथ 58 हजार से अधिक (58,097) नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान जहां 534 लोगों की मौत भी हो गई है, वहीं 15,389 लोग स्वस्थ भी हुए। दैनिक संक्रमण दर 4.18 फीसदी हो गई है। सक्रिय मामलों ने और भी अधिक चिंता बढ़ा दी है।
दरअसल देश में अब दो लाख 14 हजार से अधिक सक्रिय मरीज हो गए हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 147 करोड़ को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, केरल, गोवा, पंजाब और तेलंगाना में मामले में तेजी से वृद्धि देखी गई है, और यही वजह रही है कि कोरोना का आंकड़ा 58 हजार को पार कर गया।
जाने राज्यों के ताजा आंकड़े
महाराष्ट्र,(18,466), दिल्ली(5,481), बंगाल(9,073), कर्नाटक(2,479),केरल(3,640) तमिलनाडु(2,731), गुजरात(2,265), राजस्थान(1,137), तेलंगाना(1,052),पंजाब(1,027), बिहार(893), ओडिशा(680), गोवा(592), आंध्र प्रदेश(334), हिमाचल में 260 मामले हैं।