Uttar Pradesh

इलाहाबाद हाई कोर्ट : लोकसभा का चुनाव लड़ चुके सपा नेता आसिफ अली को छेड़खानी के आरोपी मे हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

इलाहाबाद हाई कोर्ट : सपा नेता आसिफ अली सिद्दीकी को नाबालिग से छेड़खानी के आरोप मे हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने प्राथमिकी रद्द करने की मांग को लेकर उसकी ओर से दाखिल याचिका को खारिज कर दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीत कुमार एवं न्यायमूर्ति दीपक वर्मा की खंडपीठ ने दिया है।

सपा नेता आसिफ अली ने थाना कैंट प्रयागराज में 21 दिसंबर 2021 को दर्ज प्राथमिकी को चुनौती दी थी। याची का तर्क था कि उसके खिलाफ एफआईआर दुर्भावनापूर्ण तरीके से दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता के खिलाफ 22 आपराधिक मुकदमें हैं। उसने याची से रकम ऐंठने के लिए उसे फर्जी मुकदमे में फंसाया है। याची ने शिकायतकर्ता के खिलाफ एक दिसंबर 2021 को मुंबई में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। इसीलिए उसके खिलाफ प्रयागराज में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

याची एक राजनीतिक पार्टी से संबंध रखता है और लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। कोर्ट ने इस मामले में आसिफ सिद्दीकी की गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी और सरकारी वकील से मामले की जानकारी मांगी थी। सरकारी वकील ने बताया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ सिर्फ छह आपराधिक मुकदमे शेष हैं। उसने याची के खिलाफ पहले कभी मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। पीड़िता द्वारा मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान से याची के खिलाफ प्रथमदृष्टया संज्ञेय अपराध बनता है। इसके बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top