Politics

यूपी चुनाव 2022: भारत रत्न अटल बिहारी की जन्मभूमि पर गरजे अखिलेश, कहा- बाबा गर्मी की बात करते हैं हम भर्ती की

यूपी चुनाव 2022: यूपी चुनाव 2022 को देखते हुए चुनावी समर्मियां काफी तेज हो गयी है, यूपी में सियासी उठापटक का दौर जारी है। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। चुनाव प्रचार जारी है, घर घर जाकर जनसंपर्क करने का अभियान चलाया है। आगरा में दस फरवरी को पहले चरण का मतदान है। चुनाव प्रचार बंद होने में कुछ ही घंटे शेष हैं, ऐसे में सियासत जोरों पर हैं।

बाह विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव ने रविवार को एक जनसभा को संबोधित किया। सपा मुखिया ने भाजपा सरकार को अपने संबोधन में निशाने पर रखा। जनसभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे अखिलेश ने सबसे पहले लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव ने कहा कि लता मंगेशकर ने तीस हजार से अधिक गीत दिए, जिन्हें आज भी हम उन्हें सुनते हैं। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके जैसा न कोई है और न होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनके सम्मान में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।

जनता को संबोधित करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। कोरोना संक्रमण काल में सरकार लोगों को इलाज नहीं दे सकी। सपा सरकार में दी गईं एंबुलेंस गांव-गांव पहुंचीं और लोगों को अस्पताल लेकर आई। डायल 100 को बदल दिया लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ाई। पुलिस की गाड़ियों को कबाड़ा कर दिया। सपा सरकार में राममनोहर लोहिया अस्पताल बनाया गया। लेकिन भाजपा सरकार ने एक भी अस्पताल नहीं बनाया।

बाबा मुख्यमंत्री गर्मी निकालने की बात करते हैं, हम नौजवानों को पुलिस-सेना में भर्ती निकालने का काम करेंगे। वो गर्मी निकालने की बात करते हैं, हम भर्ती निकालने की बात करते हैं। बटेश्वर अटल बिहारी वाजपेयी की स्थली है। यहां सरकार बनने पर युवाओं का भविष्य सुधारने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। बटेश्वर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top