Politics

यूपी चुनाव 2022: विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल की सियासी जमीन पर दिग्गजों का जमावड़ा शुरु, आज वाराणसी के सेवापुरी में हुंकार भरेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। दिग्गज नेता अपने प्रत्याशियों के लिए  वोट मांग रहे हैं, रैलिया कर रहे है। अब विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल की सियासी जमीन पर दिग्गजों का जमावड़ा होने लगा है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर बाद वाराणसी के सेवापुरी स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा व अपना दल एस गठबंधन के सेवापुरी प्रत्याशी नीलरतन पटेल उर्फ नीलू के पक्ष में जनसभा करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि जनसभा को देखते हुए सभा स्थल पर मंच बनाया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जनसभा स्थल का दौरा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इधर,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को जिले भर के बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 फरवरी को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को गति देंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री के आगमन के मद्देनजर बुधवार को एयरपोर्ट के कांफ्रेंस हाल में एएसएल की बैठक हुई। इसमें रक्षा मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और उनके आगमन से लेकर वापस जाने तक फोर्स की तैनाती पर चर्चा की गई। बैठक में एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल, सीनियर कमांडेंट अजय कुमार, आईबी अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी और सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय व सीओ बड़ागांव जगदीश कालीरमन के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top