Politics

यूपी चुनाव 2022: आजमगढ़ में अमित शाह गरजे, कहा- कश्मीर हमारा है लेकिन पूर्ववर्ती सरकार धारा 370 को हटाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी

यूपी चुनाव 2022: पूर्वांचल के जिलों में यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए सभी दलों के दिग्गजों ने पूरी जोर लगा दी है, पार्टियों का एक-दूसरे पर हमला भी तेज हो गया है। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को आजमगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित कर विपक्ष पर हमला बोला। कहा कि जब तक देश में कांग्रेस और अन्य दलों की सरकार रही तब तक पाकिस्तान से आलिया, मालिया और जमालिया घुसपैठ करते थे। लेकिन अब मोदी सरकार में भारतीय सेना पाक में घुस कर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करती है।

लालगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा पुनः सत्ता में आई तो इंटर पास कर उच्चा शिक्षा में जाने वाली छात्राओं को स्कूटी का तोहफा दिया जाएगा। अब तक मोदी सरकार ने प्रदेश के किसानों को सम्मान निधि के रूप में 37 हजार करोड़ रुपये दिया है। फिर से यूपी की सत्ता में आने पर किसानों का बिजली बिल पूरी तरह से माफ कर दिया जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि हर गरीब को पक्का मकान दिया जाएगा। पीएम मोदी ने आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दिया। पांच एक्सप्रेस वे बनाए गए तो वहीं 40 मेडिकल कालेज, 52 इंजीनियरिंग कालेज व 56 नर्सिंग कालेज खोले गए। हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में तब्दील कराया गया।

आजमगढ़ को विश्वविद्यालय की सौगात दी गई। इसके बाद भी विरोधी कह रहे है कि विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कश्मीर हमारा है लेकिन पूर्ववर्ती सरकार धारा 370 को हटाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। जब हमारी सरकार धारा 370 को हटाने की तैयारी किया तो यहीं अखिलेश बाबू कहते थे कि देश में खून की नदिया बह जाएगी, लेकिन हमने धारा 370 हटाया और कहीं कुछ नहीं हुआ। पाकिस्तान के आतंकियों से हमने बदला लिया। पुलवामा कांड के बाद 10 दिन के अंदर ही पाक में घुस कर आतंकियों को उन्हीं की धरती पर मार गिराने की कवायद की गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top