Politics

यूपी चुनाव 2022: सपाइयों ने किया हंगामा जब सोनभद्र में मतगणना स्थल के पास नायब तहसीलदार के वाहन में मिला बैलेट पेपर

यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मतदान के बाद मंगलवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में मतगणना स्थल के आसपास जुटे सपाइयों ने बैलेट पेपर लेकर जा रहे वाहन रोक लिया। यह वाहन नायब तहसीलदार घोरावल का था। कुछ ही देर में काफी संख्या में सपाई पहुंच गए और गड़बड़ी की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही फोर्स पहुंच गई। जांच हुई तो बैलेट पेपर सादा था। एडीएम राकेश सिंह के काफी समझाने के बाद वे शांत हुए।

दोपहर करीब ढाई बजे राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार घोरावल के सूमो वाहन और एक पिकअप को रोक लिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं को पोस्टल बैलेट में हेराफेरी करने की तैयारी की सूचना दे दी। खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं के साथ घोरावल के सपा उम्मीदवार रमेश चंद्र दुबे, राबर्ट्सगंज के उम्मीदवार अविनाश कुशवाहा, विजय सिंह गोंड, अरविंद गोंड समेत अन्य नेता वहां पहुंच गए और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।

कुछ ही देर में बसपा प्रत्याशी भी जुट गए। सभी ने प्रशासन पर गड़बड़ी का अंदेशा जताते हुए जांच की मांग की। सूचना पाकर फोर्स के साथ एडीएम राकेश सिंह, सदर एसडीएम राजेश सिंह, सीओ राजकुमार तिवारी और कोतवाल सत्यनारायण मिश्रा भी पहुंच गए और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराने में जुट गए। एडीएम ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष ढंग से मतदान कराया गया है और उसी तरह से मतगणना भी कराई जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top