Uttar Pradesh

यूपी: वाराणसी में सर्विस रिवाल्वर साफ करते समय गोली चलने से एसआई हुआ गंभीर रूप से घायल, साथियों की तत्परता से बची जान

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के सारनाथ क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। क्षेत्र के शक्तिपीठ कॉलोनी में निवास कर रहे चितईपुर थाने में तैनात एसआई मनीष सिंह (38) संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने के कारण अस्पष्ट है। हालांकि कहा जा रहा है कि सर्विस रिवाल्वर साफ करते समय गोली चल गई।

गोली जबड़े को छेदते हुए सिर को पार कर गई। घटना की सूचना एसआई मनीष सिंह की पत्नी सोनी सिंह ने अधिकारियों को दी। आनन-फानन एसओ सारनाथ मौके पर पहुंचे और घायल मनीष को मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल  लेकर पहुंचे। हालात गंभीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसके बाद पुलिसकर्मी पूरा रास्ता खाली कराते हुए लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।

चितईपुर एसओ मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि मनीष की ड्यूटी सोमवार दोपहर 12 बजे से चौक पर रंगभरी एकादशी में लगी थी। अचानक से उनके घायल होने की सूचना मिली। गोली से सांस की नली क्षतिग्रस्त हो गई है। एसआई की हालत स्थिर है। एडीसीपी काशी और कैंट एसीपी फोर्स के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।

मनीष को गोली लगने की जानकारी मिलते ही साथियों ने तत्परता दिखाई। टीआई के साथ एसओ चितईपुर, सारनाथ और लंका के थानेदार पूरा रास्ता खाली कराते ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जिसके कारण मनीष की जान बच गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top