पुणे: पुणे से वायुसेना के सुखोई विमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने हैं जिसमें भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि पुणे एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान लैंड कर रहा था तब उसका टायर फट गया। वायु सेना के अधिकारियों ने रनवे खाली कराया। जिससे रनवे कुछ समय के लिए बाधित हो गया। जरूरी जांच किए जाने के बाद रनवे को उड़ान गतिविधियों के लिए खोल दिया गया।
दरअसल, पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का की सेवाएं लोहेगांव स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन से संचालित की जाती हैं। यहां वायु सेना के पायलटों को प्रशिक्षण भी दिया जाता है। यह वायु सेना के सुखोई विमान का बेस है।
रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक, पुणे विमानतल पर एक सुखोई 30 एमकेआई विमान का टायर फट गया। इस वजह से रनवे पर अवरोध की स्थिति उत्पन्न हुई। वायु सेना के कर्मचारियों ने 30 मार्च को दोपहर में रिकॉर्ड समय में विमान को हटाने में सफलता पाई। इस वजह से सिविल यातायात न्यूनतम समय के लिए बाधित हुआ। इस मामले में आगे की जानकारी मिलना बाकी है। इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है जो कि एक अच्छी खबर है l