महाराजगंज: आज दिनांक 01/04/2022 को प्राथमिक विद्यालय बागापार द्वितीय क्षेत्र सदर जनपद महाराजगंज पर मेधावी छात्रों के पुरस्कार वितरण समारोह एवम नवीन सत्र के शुभारंभ हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महाराजगंज श्री ओ पी यादव रहे ।
सर्व प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया ।विद्यालय की छात्राओं चांदनी,अर्चिता,अर्पिता द्वारा सरस्वती वंदना एवम स्वागत गीत आर्या,रोशनी ,खुशबू,सलोनी,नीतू एवम अर्चिता ,अर्पिता द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा आए हुए अतिथियों का स्वागत बैज लगाकर एवम मोमेंटो देकर किया गया ।मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा की मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करने से अन्य बच्चों में कुछ अच्छा करने की ललक आती है बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के बच्चे अब अभावों से ऊपर उठकर बहुत अच्छा रिजल्ट दे रहे हैं इसमें अभिभावकों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है । उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा इस प्रकार के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा की विद्यालय ने ऐसा आयोजन करके बहुत अच्छा संदेश दिया है भविष्य में सभी विद्यालयों द्वारा यह आयोजन किया जाएगा ।विशिष्ट अतिथि बी ई ओ सिसवा श्री श्यामसुंदर पटेल ने कहा की बेसिक के बच्चे काफी प्रतिभावान हैं जरूरत है उनकी सही दिशा देने की जो प्राथमिक विद्यालय बागापार के शिक्षकों ने किया है उसके लिए उनको शुभकामनाएं ।विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह ने कहा की बच्चे ही हमारी असली पूंजी है जिन्हे हमे संजोकर रखना होगा ।
पुरस्कार वितरण के अंतर्गत कक्षा 5 की छात्रा कुमारी अंकिता को सर्वाधिक अंक प्राप्त करके पूरे विद्यालय के सबसे मेधावी छात्र का पुरस्कार ट्रॉफी,मेडल और प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि के द्वारा देकर सम्मानित किया गया। बागापार के ग्रामप्रधान विवेक प्रताप सिंह द्वारा कक्षा एक के छात्र अर्पित को प्रथम ,कुमारी आराध्या को द्वितीय,आयुष को तृतीय स्थान का पुरस्कार दिया गया तथा आशीष कुमार को आदर्श छात्र एवम फरमान अली को सर्वाधिक उपस्थित का पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया ।
कक्षा 2 के छात्रों को श्री नरेंद्र शुक्ल द्वारा पुरस्कृत किया गया जिसमे शिवम वर्मा को प्रथम स्थान,निकिता को द्वितीय स्थान,श्लोक को तृतीय स्थान तथा आंचल को आदर्श छात्र तथा संजीवनी वर्मा को सर्वाधिक उपस्थित का पुरस्कार दिया गया। कक्षा 3 के छात्रों को दिग्विजय नाथ डिग्री कॉलेज चौक के प्राचार्य श्री डा बसंत नारायण सिंह द्वारा सम्मानित किया गया जिसमे रोशनी वर्मा को प्रथम,अमृत तिवारी को द्वितीय,संगम को तृतीय,साध्वी को आदर्श छात्र,खुशी को सर्वाधिक उपस्थित का पुरस्कार दिया गया ।
कक्षा 4 के छात्रों को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह ने पुरस्कृत किया जिसमे सलोनी गुप्ता को प्रथम,अमन कन्नौजिया को द्वितीय,शिवा चौहान को तृतीय, सायबा खातून को आदर्श छात्र तथा अंबिका को सर्वाधिक उपस्थित का पुरस्कार दिया गया ।
कक्षा 5 के छात्रों को इलेक्ट्रोनिक मीडिया के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया जिसमे कुमारी अंकिता को प्रथम ,अंबिका को द्वितीय,अंशिका को तृतीय ,अनूप को सर्वाधिक उपस्थित एवम सचिन को आदर्श छात्र का पुरस्कार दिया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमे मां तुझे सलाम,हर तरफ हर जगह, बम बम भोले, हुला हुक डांस,राजस्थानी नृत्य,छोटा बच्चा जान के आदि प्रमुख रहे ।विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त अध्यापक शिवपूजन प्रसाद , प्राथमिक शिक्षक संघ के सदर ब्लॉक के मंत्री अखिलेश कुमार पाठक ,सरिता यादव ,महेंद्र यादव,गोपाल गुप्ता ,पवन कुमार ,संतोष तिवारी, देवीशरण त्रिपाठी,सुधाकर राय,रियाज अहमद खान, एस आर जी के एम पटेल,सत्यप्रकाश वर्मा,लवकुश वर्मा, ए आर पी वृंदावन चौहान,लाल अंबुज पांडे,रामसमूझ जैसवाल,राकेश सिंह,मनोज वर्मा ,आशीष सिंह,साकेत जैन,गोपाल पटेल,राजकुमार पटेल, राजकिशोर,देवेंद्र यादव,जितेंद्र सिंह,निमिषा सिंह,प्रियंका वर्मा ,शशिकला,रीना उपाध्याय,निरुपमा सिंह, सेफाली सिंह,सत्यप्रकाश त्रिपाठी,मंजू वर्मा ,संजय वर्मा , वेद प्रकाश त्रिपाठी,अशोक कुमार गुप्ता,सतीश शर्मा ,सरफुद्दीन,दीपाली,रूपाली राय,रागिनी सिंह, लालबचन,दिनेश ,कैलाशी देवी ,प्रदीप गुप्ता ,अजय उपाध्याय,वीरेंद्र सिंह,दुर्गेश सिंह,आदित्य सिंह,वरुण शाही,कैलाश, उम्मे हबीबा ,देवब्रत शर्मा सहित तमाम शिक्षक एवम अभिभावक उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का सफल संचालन