Alia-Ranbir Wedding: बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों की शादी के चर्चे महीनों से हो रहे थे, पर अब बॉलीवुड के एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल, बृहस्पतिवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी पंजाबी रीति- रिवाज से की गई है।
14 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोपहर 3 बजे अभिनेता के वास्तु भवन स्थित फ्लैट में सात फेरे लिये। आलिया और रणबीर की मेहंदी रस्म के बाद गणेश पूजा हुई। समारोह दोपहर 1 से 2 बजे के बीच शुरू हुआ था। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई सोशल मीडिया के जरिए नवदंपती (न्यूली मैरिड कपल) को शादी की बधाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पर जैसे बधाइयों का तांता सा लग गया है। जब से दोनों की शादी के लेकर आधिकारिक तौर पर खबर सामने आई है, तब से सोशल मीडिया पर मिस्टर एंड मिसेज कपूर ट्रेंड करने लगा। लोग रणबीर और आलिया की अलग-अलग तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने ब्रह्मास्त्र फिल्म से जुड़ी आलिया और रणबीर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, बधाई हो मिस्टर एंड मिसेज कपूर।

एक प्रशंसक ने ट्विटर पर आलिया और रणबीर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”अब वे आधिकारिक तौर पर मिस्टर एंड मिसेज कपूर हैं”। इसी के साथ आलिया रणबीर वेडिंग के टैग का यूज भी किया।