Sport

MI vs LSG: कप्तान रोहित का न चलना मुंबई की सबसे बड़ी चिंता, शर्मनाक रिकॉर्ड से बचना चाहेंगे रोहित, राहुल की नजर चौथी जीत पर

MI vs LSG: पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनने वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स लखनऊ की टीम मुंबई की तुलना में बेहतर स्थिति में है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का छठा मैच केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम से है। लखनऊ की  टीम पांच में तीन मैच जीत चुकी है और अंकतालिका की शुरुआती चार टीमों में जगह बनाने के लिए जूझ रही है। वहीं मुंबई की टीम 2014 के बाद एक बार फिर शुरुआती पांच मैच हार चुकी है और अभी से रोहित की टीम के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है।

लखनऊ के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा जीत हासिल कर अपनी टीम को शर्मनाक रिकॉर्ड से बचाना चाहेंगे। मुंबई के बल्लेबाज और गेंदबाज साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। यही टीम की हार की सबसे बड़ी वजह रही है। अगर मुंबई यह मैच हार जाती है तो किसी सीजन के शुरुआती छह मैच हारने वाली पहली टीम बन जाएगी। मुंबई के लिए सबसे बड़ी परेशानी कप्तान रोहित का खराब फॉर्म है। रोहित इस सीजन बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने पांच मैचों में 108  रन बनाए हैं। उनके अलावा गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन भी मुंबई की हार के लिए जिम्मेदार है।

लखनऊ की टीम को सीजन के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद यह टीम संभली और लगातार तीन जीत दर्ज की। चौथे मैच में राजस्थान के खिलाफ यह टीम तीन रन से हार गई। लखनऊ के लिए केएल राहुल और डिकॉक के जोड़ी अच्छा खेल दिखा रही है। मध्यक्रम में दीपक हुड्डा और आयुष बदोनी ने अच्छी बल्लेबाजी की है। स्टोइनिस के आने से टीम और मजबूत हुई है। अब अपने छठे मैच में लखनऊ की टीम एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

लखनऊ की संभावित टीम
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

मुंबई की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स, बासिल थम्पी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top