जन्मदिन: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन शुक्रवार को अपना 31वां जन्मदिन मनाई, और इस मौके पर बुमराह ने संजना को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। टीम इंडिया के स्टार पेसर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की है, जिसमें वे अपनी पत्नी के लिए फोटोग्राफर बने हैं।
छह मई यानी शुक्रवार को संजना ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया। वह मुंबई को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में भी मौजूद रहीं। हालांकि, मैच से पहले बुमराह ने पत्नी संजना के लिए एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में संजना के बर्थडे पर बुमराह फोटोग्राफर की भूमिका निभाते हुए दिखे।
साथ ही उन्होंने संजना की कई शानदार तस्वीरें खींचीं। इसे देखकर संजना काफी खुश भी हुईं। बुमराह ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- मेरी प्यारी पत्नी को जन्मदिन की बधाई! तुम जीवन में बेस्ट डिजर्व करती हो, क्योंकि तुम मेरे साथ हुई सबसे अच्छी बात है। इस पर संजना ने भी कमेंट किया और लिखा- मेरी सभी बेहतरीन तस्वीरें वो हैं जिसमें तुम हो।
गुजरात के खिलाफ जीत हासिल करने के बावजूद मुंबई का प्लेऑफ का रास्ता लगभग बंद हो चुका है। टीम अब तक 10 में से सिर्फ दो मैच जीत सकी है। मुंबई को अब चार मैच और खेलने हैं और टीम अगर इन सभी में जीत दर्ज करने में सफल रहती है तो वह दूसरे टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है।