मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया
महाराजगंज: एसपी महराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा जिले में वांछितों व वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन वज्र के तहत सिन्दुरिया थाने की पुलिस टीम द्वारा आईपीसी की धारा 147 , 323 , 504 , 506 , 308 , 269 में वाँछित चल रहे तीन वारंटियों को मौके से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया ।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एसओ सिंदुरिया रामकृष्ण यादव ने बताया कि उक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई गुलाब यादव , हेड कांस्टेबल अशोक सिंह , कांस्टेबल प्रखर सिंह, सत्येन्द्र सेल्ही शामिल रहे ।