Politics

राज्य सभा चुनाव: राज्यसभा की 11 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए आज जारी हो सकती है भाजपा उम्मीदवारों की सूची

राज्य सभा चुनाव: भारतीय जनता पार्टी जो कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा तथा विधान परिषद में प्रचंड बहुमत हासिल की है, अब भारतीय जनता पार्टी केन्द्र की राजनीति में भी उच्च सदन में अपनी स्थिति और मजबूत करने के प्रयास में लगी है। राज्यसभा की 11 सीटों पर दस जून को होने वाले मतदान के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित कर सकती है।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारो की सूची शनिवार को जारी हो सकती है। भाजपा कुछ मौजूदा राज्यसभा सदस्यों को दोबारा राज्यसभा भेज सकती है वहीं कुछ नए नामों को जगह मिलेगी। राज्यसभा में उत्तर प्रदेश के 31 सदस्यों में से 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है। राज्यसभा की 11 सीटों पर हो रहे चुनाव में 31 मई तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

विधानसभा में भाजपा गठबंधन के 273 सदस्यों के बूते पार्टी को 8 सीटों पर जीत मिल सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आठ सीटों के लिए 15 से अधिक दावेदारों का पैनल राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा है।

सूत्रों के मुताबिक पैनल में मौजूदा सदस्य सैयद जफर इस्लाम, शिवप्रताप शुक्ला, संजय सेठ और सुरेंद्र नागर का नाम पैनल में भेजा है। वहीं दलित वर्ग से भाजपा प्रवक्ता जुगल किशोर, प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, वैश्य वर्ग से पूर्व विधायक राधा मोहनदास अग्रवाल और पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, ब्राह्मण वर्ग से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी और शिव प्रताप शुक्ला, पिछड़े राज्यसभावर्ग से बाबूराम निषाद, पूर्व सांसद पूर्णिमा वर्मा व कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह प्रमुख दावेदार हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top