Maharajganj

महराजगंज: अपनी बदहाल दशा पर आँसू बहा रहा एएनएम सेन्टर भागाटार, बनने के बाद भी यहाँ पर नहीं उपलब्ध है प्रसव हेतु सुविधा, स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली पर भी उठ रही उँगली

मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट

महराजगंज: विकास खण्ड मिठौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत भागाटार में स्थित एएनएम सेन्टर वर्तमान में अपनी दीनहीन दशा पर आँसू बहा रहा है । क्योंकि यहाँ पर प्रसव हेतु सुविधाएं नहीं उपलब्ध हैं । इसलिए यह सिर्फ हाथी का दाँत साबित हो रहा है । जिससे स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजमी है । यहाँ के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम सत्येन्द्र कुमार झा से किया है । जिसमें इस एएनएम सेन्टर पर महिलाओं के  प्रसव हेतु शीघ्र ही बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने की जोरदार माँग किया गया है ।

यहाँ बताते चलें कि एएनएम सेंटर भागाटार के भवन का निर्माण वर्ष 2011 में हुआ था । किन्तु निर्माण के बाद एक दशक से ऊपर का समय गुजर जाने के बाद भी यहाँ पर ग्रामीण महिलाओं के प्रसव हेतु कोई सुविधा नहीं उपलब्ध हो पायी है । जो स्वास्थ्य महकमे के उच्चाधिकारियों के कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है । आखिर अब तक यहाँ पर प्रसव की कोई सुविधा क्यों नहीं उपलब्ध हो सकी है । जबकि यहाँ पर एएनएम के तौर पर वर्तमान में माया पटेल नियुक्त हैं । इस केन्द्र की बाहरी रूपरेखा देखकर ऐसा लगता है कि बनने के बाद से ही यह केन्द्र निष्प्रयोज्य पड़ा हुआ है । बाहर गंदगी पसरी हुई है ।

जिससे यहॉं की महिलाओं को प्रसव पीड़ा की स्थिति में प्राइवेट नर्सिंग होम का सहारा लेना पड़ता है । जिसकी वजह से यहाँ के ग्रामीणों के मन में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के प्रति गहरा रोष व्याप्त है । ऐसे में सुमन पाण्डेय , रीता , मनोज कुमार , राजकुमार , जनार्दन रौनियार , विवेक कुमार आदि ने डीएम से समस्या के त्वरित समाधान की पुरजोर माँग किया है ।

इस सम्बन्ध में सीएचसी मिठौरा के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्याम बाबू ने बताया कि शीघ्र ही विभागीय पहल करके केन्द्र पर व्याप्त समस्याएं दूर करा दी जाएंगी ।

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top