Travel

हज यात्रा 2022: इस साल सऊदी सरकार ने भारत के लिए 79,237 यात्रियों का रखा कोटा, हज यात्रा पर जाने वालों में इस बार 50 फीसदी महिलाएं

हज यात्रा 2022: कोरोना का असर कम होने के बीच दो साल बाद फिर से सऊदी अरब सरकार ने विदेशी यात्रियों को हज यात्रा पर आने की इजाजत दे दी है, दो साल बाद भारतीय मुस्लिम हज यात्रा पर जा रहे हैंl इस साल सऊदी सरकार ने भारत के लिए 79,237 यात्रियों का कोटा रखा हैl ऐसे में भारत से 79 हजार 237 यात्री हज यात्रा के लिए जा रहे हैं। दिल्ली से आज यात्रियों को पहला जत्था भी रवाना हो गया है।

खास बात यह है कि इस बार यात्रियों में 50 प्रतिशत संख्या महिलाओं की है। पहला जत्था रवाना होने से पहले रविवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली स्टेट हज कमेटी के कैंपों का दौरा किया था। नकवी ने कहा, हज यात्रा की सब्सिडी के नाम पर दशकों से राजनीतिक छल किया जा रहा था, जिसे अब खत्म किया जा चुका है।

इसके बावजूद यात्रियों पर कोई अतिरिक्त भार नहीं पड़ रहा है। हालांकि, सऊदी अरब सरकार द्वारा बढ़ाए गए टैक्स के चलते यात्रा का खर्च पहले से ज्यादा हो गया है। 2018 में केंद्र सरकार ने हज सब्सिडी को खत्म कर दिया था। कोरोना महामारी के कारण आखिरी बार 2019 में हज यात्रा हुई थी। तब अजीजिया कैटेगरी के लिए 2.36 लाख, ग्रीन कैटेगरी के लिए 2.82 लाख रुखे खर्च करने पड़ते थे।

हालांकि, दो साल बाद होने जा रही इस बार की हज यात्रा के लिए भारतीयों को अजीजिया कैटेगरी के लिए 3.35 लाख और ग्रीन कैटेगरी के लिए 4.07 लाख रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं प्राइवेट ऑपरेटर्स के हज यात्री को छह लाख रुपये तक खर्च करने होंगे। सऊदी में होटलों पर टैक्स बढ़या गया है। इसके साथ ही वहां वैट भी लगने लगा है, जो करीब 15 फीसदी है। इसके अलावा हवाई टिकट भी महंगे हो गए हैं। यही कारण है कि 2019 की तुलना में इस बार हज यात्रा पर ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top