EV चार्जिंग स्टेशन: नेक्सस मॉल देश के सबसे बड़े मॉल चेन में शामिल है। ब्लैकस्टोन समूह की रिटेल पोर्टफोलियो शाखा नेक्सस मॉल ने इलेक्ट्रिक वाहन के रोल-आउट के लिए जियो-बीपी के साथ अपने पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत नेक्सस मॉल्स में दो और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जियो-बीपी के 24X7 अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिसे 13 शहरों में नेक्सस के 17 मॉल्स में लगाए जाएंगे।
जियो-बीपी ने एक बयान में कहा में कहा कि साझेदारी के तहत भारत के 13 शहरों में स्थित 17 नेक्सस मॉल्स में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और बैटरी रोल आउट स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इन चार्जिंग स्टेशनों पर दो और चार पहिया वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। खास बात यह होगी कि इनका 24 घंटे इस्तेमाल किया जा सकेगा।
बयान में कंपनी ने बताया है कि पहले चरण में ये चार्जिंग स्टेशन नवी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद स्थित नेक्सस मॉल में उपलब्ध होंगे। ये चार्जिंग स्टेशन जून 2022 से चालू हो जाएंगे। जियो-बीपी की इस पहल से ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) मूल्य श्रृंखला के सभी हितधारकों को फायदा होगा। पिछले साल कंपनी ने भारत के दो सबसे बड़े ईवी चार्जिंग हब को बनाया और उन्हें लॉन्च किया था।