Uttar Pradesh

यूपी : यूपी में आज से माध्यमिक शिक्षक तबादले के लिए आवेदन शुरू, 30 जून तक स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया जाएगा

यूपी : यूपी में माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से नई तबादला नीति जारी कर दी गई है, तबादले के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे l माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत कुल प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों की संख्या के सापेक्ष अधिकतम दस प्रतिशत तबादले किए जाएंगे।

इन तबादलो के लिए  शनिवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन 26 जून तक किए जा सकेंगे।

शासन ने राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की तबादला नीति जारी करने के साथ ही इसकी पूरी प्रक्रिया के लिए समय सारिणी तय कर दी है। इसके तहत 24 से 26 जून के बीच upsecgtt.upsdc.gov.in पर चलने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन व आवेदन के बाद प्रवक्ता व सहायक अध्यापक आवेदन पत्र के प्रिंट को प्रधानाचार्य से संस्तुत कराकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करेंगे।
प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक, उप प्रधानाचार्य आवेदन पत्र सीधे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करा सकेंगे। इसके बाद 27 जून को जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा आवेदन पत्रों के साथ संलग्नकों का परीक्षण कर उन्हें ऑनलाइन अग्रसारित करके फाइनल लॉक किया जाएगा।

28 जून को अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा अग्रसारित, स्वीकार व अस्वीकार किए गए आवेदन पत्रों का परीक्षण करके अग्रसारित करेंगे। 29 जून को एनआईसी के सॉफ्टवेयर से प्राप्त आवेदन पत्रों की मानक व गुणांक के आधार पर मेरिट तैयार होगी और 30 जून को अपर शिक्षा निदेशक द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश जारी किए जाएंगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top