Uttar Pradesh

यूपी: यातायात पुलिस भी होगी हाईटेक, अब जहां चलान वहीं होगा जुर्माने का डिजिटल भुगतान, ट्रैफिक पुलिस 10 हजार पोस मशीनों से होगी लैस

यूपी: हर स्थान पर ऑनलाइन या डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता के दौर में यातायात पुलिस भी हाईटेक हो गई है। यातायात पुलिस को हाईटेक बनाने की दिशा में ट्रैफिक निदेशालय ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। इसके तहत अब वाहनों के चालान की रकम के लिए पोस (प्वाइंट ऑफ  सेल) मशीन से मौके पर ही डिजिटल भुगतान की व्यवस्था की गई है। पूरे प्रदेश के सभी जिलों की ट्रैफिक पुलिस को करीब 10,000 पोस मशीनों से लैस किया जाएगा।

अब नियमों के उल्लंघन पर कटने वाले चालान की जुर्मान राशि जमा करवाने के लिए लोगों को कतारों और कागजी औपचारिकताओं में समय खराब नहीं करना पड़ता। पुलिस मौके पर ही पीओएस मशीन से चालान कम्पाउंड करने लगी है। जुर्माना राशि भी सीधी सरकारी खाते में जमा हो रही है।

यह व्यवस्था लागू करने के लिए प्रथम चरण के लिए 2000 मशीनें आ गई हैं। इनमें से 50 लखनऊ ट्रैफिक पुलिस को मिली हैं, जिनका ट्रायल शुरू हो गया है। वर्तमान में चालान का जुर्माना एसपी ट्रैफिक अथवा डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय या अन्य निर्धारित स्थानों पर ही जमा करने की सुविधा है।

वाहन का चालान होने पर चौराहों के ट्रैफिक पुलिस बूथ पर पोस मशीन के जरिए डेबिट कार्ड अथवा क्यूआर कोड स्कैन करके भी चालान का डिजिटल पेमेंट किया जा सकेगा। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को पोस मशीन से डिजिटल पेमेंट कराने के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी एसबीआई के स्टाफ को दी गई है। इस मशीन के जरिए पुराने चालान भी जमा कराने की व्यवस्था की जा रही है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top