Politics

यूपी: आज रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह युवा पंचायत में अग्निपथ व देश में व्याप्त बेरोजगारी के विरोध मे गरजेंगे

शामली: रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी 28 जून मंगलवार को शामली में युवा पंचायत करेंगे। चौधरी जयंत सिंह अग्निपथ और देश में व्याप्त बेरोजगारी के विरोध में मंगलवार को गांव काबड़ौत स्थित विद्या मंदिर हाई स्कूल के मैदान में युवा पंचायत को संबोधित करेंगे। रालोद नेताओं ने कार्यक्रम की तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सोमवार को भी कई गांवों में दौरा कर युवाओं ने पंचायत में पहुंचने की अपील की गई। शामली, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत कई अन्य जिलों से भी हजारों की संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

अग्निपथ के विरोध में रालोद की यह पहली युवा पंचायत है। इसके बाद अन्य जिलों में भी युवा पंचायत आयोजित की जाएंगी। इसके बाद एक जुलाई को मथुरा, 3 जुलाई को मुजफ्फरनगर, 4 जुलाई को बिजनौर, 6 जुलाई को बुलंदशहर, 8 जुलाई को अमरोहा, 9 जुलाई को मुरादाबाद, 11 जुलाई को अलीगढ़, 12 जुलाई को आगरा, 14 जुलाई गाजियाबाद युवा पंचायत को संबोधित करेंगे। 16 जुलाई बागपत में युवा पंचायत के बाद आन्दोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी। इसे सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि युवा पंचायत में हजारों की संख्या में युवाओं के पहुंचने का अनुमान है। अग्निपथ योजनाओं के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, ऋषिराज राझड़, वीर सिंह मलिक, वीरपाल, गजेंद्र आदि कार्यकता मौजूद रहे। एसएसपी शामली अभिषेक ने सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, एसडीएम सदर बृजेश सिंह के साथ ग्राम काबड़ौत स्थित पंचायत स्थल पर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने रालोद नेताओं से पंचायत के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top