Uttar Pradesh

कानपुर: कानपुर डबल मर्डर में एक बड़ा खुलासा, गोद ली बेटी ने ही प्रेमी के साथ मां-बाप को मारा, भाई के जूस में भी मिलाया था जहर

कानपुर डबल मर्डर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बर्रा-2 यादव मार्केट के पास डबल मर्डर हुआ था। जानकारी के अनुसार, फील्ड गन फैक्ट्री से सुपरवाइजर की पोस्ट से रिटायर्ड मुन्ना लाल गुप्ता उत्तम (62) और उनकी पत्नी राजदेवी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी।अब इस डबल मर्डर में एक बड़ा खुलासा हुआ है, देर रात गोद ली हुई बेटी ने ही प्रेमी संग मिलकर अपने माता-पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपने भाई और पुलिस को गुमराह कर अज्ञात युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार दोपहर उसको हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो देर शाम उसने सच उगला।

पुलिस का दावा है कि प्रॉपर्टी हथियाने के लिए माता-पिता की हत्या की। सोमवार रात एक से दो बजे के बीच कोमल ने दरवाजा खोलकर अपने प्रेमी रोहित को घर के भीतर दाखिल कराया। दोनों ने मिलकर मुन्ना लाल व राजेदवी को मारापीटा और फिर गला रेत दिया। उसके बाद रोहित वहां से निकल गया। रोहित के जाने के करीब दस मिनट बाद कोमल ने पहली मंजिल पर सो रहे भाई अनूप को माता-पिता की हत्या की जानकारी दी। तब अनूप ने पुलिस को बुलाया।

अनूप के अनुसार रात करीब ढाई बजे बहन उसके पास चीखती हुई पहुंची और बताया कि तीन लोग घर में घुस आए थे, जिन्होंने मम्मी-पापा की हत्या कर दी। अनूप ने पड़ोसी विवेक के जरिये पुलिस को सूचना दिलाई। इस दौरान उसका सिर भारी भारी लग रहा था। कोमल ने पुलिस को बताया कि रात में उसने भाई के जूस में भी जहर मिलाया था लेकिन वह बच गया।

कोमल ने वारदात के बाद अनूप की पत्नी के भाइयों पर हत्या का आरोप मढ़ दिया। पुलिस ने आननफानन पर दो पर नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि अनूप और उसकी पत्नी का विवाद चल रहा है। पुलिस अब उनके नाम एफआईआर से हटाएगी। दंपती हत्याकांड में उनकी बेटी के खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं। उसी आधार पर उसको गिरफ्तार किया गया है। उसका प्रेमी फरार है। प्रॉपर्टी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है।

अधिक जानकारी के लिए इस👇👇 लिंक पर जाएं…

https://erranewsindia.com/double-murder-in-up-kanpur-stirred-up-dead-body-of-elderly-couple-found-in-bloody-condition-suspicious-seen-in-cctv-camera/

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top