Uttar Pradesh

यूपी: आज सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 464 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, बोले- बिना भेदभाव के विकास का लाभ समाज के प्रत्येक तबके को

गोरखपुर: आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुँचे। सीएम योगी ने अपने दौरे के पहले ही द‍िन गोरखपुर क्लब में आयोजित समारोह में गोरखपुर जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 464 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इन कार्यों में सड़क व बाढ़ बचाव आदि से जुड़े कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने शहर से लेकर देहात तक सुदृढ़ सड़कों के संजाल का लोकार्पण किया, तो बाढ़ से निजात के लिए बचाव से जुड़ी कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम योगी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा से एक दिन पूर्व जनपद गोरखपुर में आज 463.60 करोड़ की 208 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के अवसर पर मैं गोरखपुरवासियों को हृदय से बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

विकास हम सभी के जीवन में परिवर्तन लाता है। इसीलिए विभिन्न क्षेत्रों में विकास की परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। बिना भेदभाव के विकास का लाभ समाज के प्रत्येक तबके को प्राप्त हो सके, इस उद्देश्य पर सरकार निरंतर कार्यरत है। विगत 05 वर्षों में 45 लाख से अधिक गरीबों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में एक-एक आवास उपलब्ध हुआ है।

प्रदेश में 1.67 लाख से ज्यादा गरीबों को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ है। यूपी सरकार ने तय किया है कि दीपावली और होली पर्व पर उन्हें मुफ्त में एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं है। यूपी सरकार के इस संकल्प के साथ आगे बढ़ने से लोगों का प्रदेश के प्रति पर्सेप्शन बदला है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top