India

कांग्रेस: कांग्रेस की 3500 किमी. की भारत जोड़ो पद यात्रा दो अक्तूबर से पहले भी हो सकती है शुरू, बैठक में लिया गया अहम फैसला

भारत जोड़ो पदयात्रा: कांग्रेस के आलाकमान ने उदयपुर के नव संकल्प चिंतन शिविर के दौरान तय किया था कि दो अक्तूबर से भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की जाएगी। लेकिन अब योजना बन रही है कि करीब साढ़े तीन हज़ार किलोमीटर की इस पदयात्रा को दो अक्तूबर से पहले शुरू किया जाए। हालांकि अभी इस पर आधिकारिक रूप से कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक संभावना दो अक्तूबर से पहले इस यात्रा के शुरू होने की बन रही है। भारत जोड़ो यात्रा’ लगभग 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए करीबन 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, यह सारी दूरी पदयात्रा के रूप में तय की जाएगी l

कांग्रेस भारत जोड़ो पद यात्रा के माध्यम से पूरे देश के लोगों को एकजुट करके मोदी सरकार की नाकामियों के साथ-साथ लोगों में एकजुटता और भाईचारे का संदेश देना चाह रही है। उदयपुर में हुए नव संकल्प शिविर के दौरान तमाम तरह की नई योजनाओं के साथ-साथ लोगों को जोड़ने के लिए भारत जोड़ो पदयात्रा अभियान को शुरू करने की तारीख घोषित की गई थी। इसे लेकर पार्टी के जिम्मेदार नेताओं ने योजनाएं भी बनाई हैं और उसका प्रेजेंटेशन भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस आलाकमान को सौंपा है।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस के सभी प्रदेश अध्यक्ष के साथ हुई बैठक में इस बात का जिक्र भी किया गया है। इसके अलावा इस यात्रा की पूरी रूपरेखा पर चर्चा भी की गई है। वैसे तो कांग्रेस के नेताओं ने दो अक्तूबर को होने वाली भारत जोड़ो पर यात्रा को लेकर के पूरी रूपरेखा और तैयारियां कर ली हैं। लेकिन दिल्ली में हुई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों के साथ भारत जोड़ो यात्रा के अध्यक्षता वाली समिति के मुखिया दिग्विजय सिंह के साथ हुई बैठक में कई और पहलुओं पर भी चर्चा की गई है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने अपने सभी राज्यों के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों के माध्यम से इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरा ब्यौरा मांगा था। जिसको पार्टी के नेताओं ने कमेटी के समक्ष रखा है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top