Politics

यूपी: ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले-मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर अपनी सियासत को जिंदा रखा है सपा ने

सियासत: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओपी राजभर और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच तनातनी विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही शुरू हो गई थी। चुनाव नतीजों के बाद से ही राजभर सार्वजनिक रूप से सपा अध्यक्ष पर निशाना साधने लगे है, एक बार फिर ओपी राजभर ने अखिलेश पर सियासी हमले तेज कर दिए हैं।

राजभर ने कहा कि अखिलेश मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर अपनी सियासत को जिंदा रखा है। मुसलमानों में भाजपा का डर बिठाकर सिर्फ वोट लेने का काम करते रहे हैं, लेकिन अब मुसलमान भी सपा अध्यक्ष की फितरत को समझ चुका है। यह समुदाय अब उनके झांसे में नहीं आने वाला है।

मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट तो लेते हैं, लेकिन जब मुस्लिमों पर कोई संकट आता है चुप्पी साधकर घर में बैठ जाते हैं। अब इससे काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जिस वोट बैंक के बल पर अखिलेश की सियासत चल रही है वह भी अब नहीं चलेगी। मुसलमान भी अपने लिए नया सियासी ठिकाना खोज रहा है, क्योंकि मुसलमानों को अब अखिलेश पर भरोसा नहीं हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा के अधिकांश विधायक भी सपा अध्यक्ष के अहम से नाराज हैं। इसका ही नतीजा रहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में कई सपा विधायकों ने क्रास वोटिंग की। उन्होंने कहा कि गठबंधन में होने के नाते सिर्फ सुभासपा के नेता ही जमीन पर उतर कर काम करें और सपा अध्यक्ष एसी कमरे में बैठकर सीएम का सपना देखते रहें, अब यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी बात खराब लग रही है तो अखिलेश हमें गठबंधन से निकाल क्यों नहीं देते।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top