देश में कोरोना: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते पांच-छह दिनों में देश में कोरोना मामलों में तेजी से घटबढ़ हुई है। कई राज्यों में मरीज तेजी से बढ़े हैं तो कहीं कम हुए हैं। दैनिक संक्रमण दर में भी बढ़ोतरी हुई है। आज देश मे कोरोना मामलों में कल की तुलना में आज थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई है, देश में बुधवार को सातवें दिन 20 हजार से कम नए कोरोना केस मिले हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को अपडेट आंकड़ों के अनुसार, देश में आज 18,313 मामले सामने आए हैं। यह संख्या बीते दिनों से भले ही कम हो, लेकिन संक्रमण दर अभी भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,313 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 20,742 लोग महामारी से उबर गए, जबकि 57 लोगों ने इसके आग हार मान ली।
कल की तुलना में आज नए केस ज्यादा मिले, लेकिन सक्रिय केस में 2486 की कमी आई है। आज देश में सक्रिय कोरोना केस की संख्या 1,45,026 दर्ज हुई। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 4.31 फीसदी रही। मंगलवार की तुलना में बुधवार को मौतें भी ज्यादा हुईं। कल 36 लोगों की मौतें दर्ज हुई थीं, जबकि आज 57।
बीते एक सप्ताह में देश में कोरोना मामलों में तेजी से हुई दैनिक घट-बढ़…..
27 जुलाई- 18,313
26 जुलाई- 14,830
25 जुलाई- 16,866
24 जुलाई- 20,279
23 जुलाई- 21,411
22 जुलाई- 21,880
21 जुलाई- 21,566
20 जुलाई- 20,557